Skip to main content

20 साल के युवाओं जैसा है 33 साल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो का शरीर, युवेंटस की मेडिकल रिपोर्ट में खुलासा

निस.  पुर्तगाल के सुपरस्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो हाल ही में स्पैनिश क्लब रियाल मैड्रिड छोड़कर इटली के युवेंटस में शामिल हुए हैं। यहां क्लब ने उनकी मेडिकल रिपोर्ट जारी की। इसमें सामने आया है कि 33 साल के रोनाल्डो की शारीरिक क्षमता अब भी 20 साल के युवाओं जैसी है। वे शरीर पर अपने से 13 साल छोटे किसी व्यक्ति जितना दबाव झेल सकते हैं। रिपोर्ट के नतीजे रोनाल्डो के बॉडी फैट, उनकी मांसपेशियों के वजन और उनकी गति के मापदंड के आधार पर निकाले गए हैं। युवेंटस ने रोनाल्डो से 220 मिलियन यूरो में करार किया है। 
रिपोर्ट के मुताबिक, रोनाल्डो के शरीर में बॉडी फैट मात्र 7% है, जो कि आम प्रोफेशनल खिलाड़ी के मुकाबले 3% कम है। साथ ही उनकी मांसपेशियों का वजन 50% है, जो आम प्रोफेशनल्स से 4% अधिक है।

विश्व कप के दूसरे सबसे तेज फुटबॉलरः पिछले महीने फीफा विश्व कप में रोनाल्डो के भागने की गति करीब 33.98 किलोमीटर प्रतिघंटा दर्ज की गई थी। इस साल विश्व कप में स्पीड के मामले में उनसे आगे 19 साल के एम्बाप्पे ही थे। विश्व कप के कई जानकारों ने कहा था कि रूस में खेला जाने वाला विश्व कप रोनाल्डो का आखिरी होगा। हालांकि, टीम के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए रोनाल्डो ने पुर्तगाल को प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचाया। टूर्नामेंट में रोनाल्डो ने 4 में से 3 गोल स्पेन जैसी मजबूत टीम के खिलाफ किए थे। कई और लोगों ने कहा था कि युवेंटस ने रोनाल्डो के लिए जरूरत से ज्यादा पैसे खर्च कर दिए। हालांकि, उनकी मेडिकल रिपोर्ट्स ने उनके कई आलोचकों को शांत कर दिया है। स्को. फ्रांस ने 21वां फुटबॉल वर्ल्ड कप जीत लिया। रविवार को रूस के लुझिनकी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में उसने क्रोएशिया को 4-2 से हराया। फ्रांस दूसरी बार वर्ल्ड चैम्पियन बना है। इससे पहले उसने 1998 के वर्ल्ड कप फाइनल में ब्राजील को 3-0 से हराया था। फ्रांस ने वर्ल्ड कप करियर में क्रोएशिया के खिलाफ जीत का रिकॉर्ड बरकरार रखा। 1998 के सेमीफाइनल में भी फ्रांस ने क्रोएशिया को 2-1 से हराया था। इस टूर्नामेंट में फ्रांस ने हर मैच में पहला गोल दागा और विपक्षी टीम पर दबाव बनाया। उसने हर मैच 90 मिनट में जीता। फ्रांस ने फाइनल समेत कोई भी मुकाबला एक्स्ट्रा टाइम या पेनल्टी शूटआउट तक नहीं पहुंचने दिया।
फ्रांस के 19 साल के एम्बाप्पे सितारा खिलाड़ी बनकर उभरे। मैच के बाद ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले ने उन्हें बधाई दी। वहीं, फ्रांस के मीडिया ने कहा कि एम्बाप्पे नई सदी के पेले और जिदान हैं। उन्होंने टीम के लिए वही किया, जो 1958 के फाइनल में ब्राजील के लिए पेले ने और 1998 के फाइनल में फ्रांस के लिए जिदान ने किया था।

हाफ टाइम तक हर 10 मिनट में गोल हुआ 
  • मैच का पहला गोल (18वां मिनट): क्रोएशिया के स्ट्राइकर मारियो मांजुकिच ने आत्मघाती गोल किया। फ्रांस 1-0 से आगे। लगातार सातवें मैच में फ्रांस ने पहला गोल कर विपक्षी टीम पर दबाव बनाया।
  • दूसरा गोल (28वां मिनट): क्रोएशिया के मिडफील्डर इवान पेरीसिच ने डोमागोज विदा के एसिस्ट पर गोल किया। स्कोर 1-1 से बराबर। क्रोएशिया ने लगातार चौथे मैच में पिछड़ने के बाद बराबरी की।
  • तीसरा गोल (38वां मिनट): फ्रांस के स्ट्राइकर एंटोनी ग्रीजमैन ने पेनल्टी को गोल में बदला। फ्रांस 2-1 से आगे। क्रोएशिया की तरफ से हैंडबॉल के चलते फ्रांस को यह मौका मिला।
  • फर्स्ट हाफ के बाद : चौथा गोल (59वां मिनट):  पॉल पोग्बा ने ग्रीजमैन के रिबाउंड को गोलपोस्ट में डाला।  फ्रांस 3-1 से आगे। पोग्बा का टूर्नामेंट में यह पहला गोल था।
  • पांचवां गोल (65वां मिनट): एम्बाप्पे ने पोग्बा के पास पर गोल किया। फ्रांस 4-1 से आगे। एम्बाप्पे का टूर्नामेंट में चौथा गोल था। 
  • छठवां गोल (69वां मिनट): फ्रांस के गोलकीपर ह्यूगो लोरिस की गलती के बाद क्रोएशिया के मांजुकिच ने गोल किया। इसके बाद भी फ्रांस 4-2 से आगे।पेले ने एम्बाप्पे के लिए ट्वीट किया : एम्बाप्पे ने फ्रांस को 65वें मिनट में गोल कर 4-1 की बढ़त दिलाई थी। इसी के साथ वे पेले के 60 साल बाद फाइनल में गोल करने वाले दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी बन गए। पेले ने 1958 में स्वीडन के खिलाफ गोल कर टीम को जीत दिलाई थी। तब उनकी उम्र महज 17 साल थी। एम्बाप्पे की उम्र 19 साल है। इस मौके पर पेले ने ट्वीट भी किया। उन्होंने लिखा, “दूसरा किशोर जिसने विश्व कप फाइनल में गोल किया। क्लब में स्वागत है एम्बाप्पे । थोड़ा साथ मिलना बेहतरीन है।”

    टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारा फ्रांस : फ्रांस ने ग्रुप स्टेज के तीन मुकाबलों में दो जीते और एक ड्रॉ खेला। उसने पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को 2-1, दूसरे में पेरू को 1-0 से हराया। डेनमार्क के खिलाफ तीसरा मैच ड्रॉ रहा। नॉकआउट दौर के पहले मैच में अर्जेंटीना को 4-3 से हराया। क्वार्टर फाइनल में उरुग्वे के खिलाफ 2-0 से जीत दर्ज की। सेमीफाइनल में बेल्जियम को 1-0 से हराया। फाइनल में क्रोएशिया को 4-2 से हराकर चैम्पियन बना।

    टीम के 23 में से सिर्फ 8 खिलाड़ी ही 25 साल से ज्यादाः फ्रांस के कोच डिडिएर डैसचैम्प्स ने विश्व कप के लिए टीम चुनने में युवा बिग्रेड को तवज्जो दी। उनकी टीम के 15 खिलाड़ी 25 या इससे कम उम्र के हैं। उनकी टीम की औसत उम्र 25.5 साल है। वहीं क्रोएशिया की टीम के खिलाड़ियों की औसत आयु 27.5 साल है। उसके सिर्फ 7 खिलाड़ी ही 25 या उससे कम उम्र के हैं।

    डैसचैम्प्स ने खिलाड़ी और कोच के तौर पर जीता वर्ल्ड कपः  फ्रांस ने जब 1998 में वर्ल्ड कप जीता था, तब डिडिएर डैसचैम्प्स टीम में थे। वे अब मौजूदा टीम के कोच हैं। डैसचैम्प्स दुनिया के तीसरे ऐसे फुटबॉलर हैं, जो एक खिलाड़ी और कोच के तौर पर विश्व कप चैम्पियन टीम का हिस्सा बने। उनसे पहले ब्राजील के मारियो जागालो और जर्मनी के फ्रांज बेककेनबायुएर ने कोच और खिलाड़ी के तौर पर वर्ल्ड कप जीता है।

    चैम्पियन को 260 करोड़ रुपए :  फ्रांस को 260 करोड़ रुपए मिले। रनरअप क्रोएशिया को 192 करोड़ रुपए और तीसरे स्थान पर ही बेल्जियम को 162 करोड़ रुपए मिले। 21वें वर्ल्ड कप में 64 मैच में 169 गोल हुए। यह 2014 और 1998 के बाद सबसे ज्यादा है। दोनों वर्ल्ड कप में 171-171 गोल हुए थे। मौजूदा वर्ल्ड कप में 109 खिलाड़ियों ने गोल किए। अगला वर्ल्ड कप 2022 में कतर में होगा। पहली बार कोई देश मेजबानी करेगा। पहली बार यह टूर्नामेंट 21 नवंबर से 18 दिसंबर के बीच होगा।

Comments

Popular posts from this blog

कश्मीर के नाम पर पाकिस्तान में वायरल फ़र्ज़ी ख़बरों का सच: फ़ैक्ट चेक

पाकिस्तान के केंद् रीय मंत्री अली हैदर ज़ैदी ने सोशल मीडिया पर पुलिस ला ठीचार्ज का एक वीडियो इस दावे के साथ शेयर किया है कि ये वीडियो भारत प्रशासित कश्मीर का है. अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ज़ैदी ने यह वीडियो पोस्ट किया है जिसे अब तक दो लाख से ज़्यादा बार देखा जा चुका है. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा है, "दुनिया देखे कि नरेंद्र मोदी सरकार कश्मीर में क्या करवा रही है. अमरीकी राष्ट्रपति ट्रंप को भारत पर व्यापारिक प्रतिबंध लगाने चाहिए, इससे पहले कि ज़्यादा देर हो जाए." वीडियो उस समय का है जब 'डेरा सच्चा सौदा ' के प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम को रेप के एक मामले में दोषी क़रार दिया गया था और उनके स मर्थकों ने पंचकुला के स्पेशल सीबीआई कोर्ट के फ़ैसले के ख़िलाफ़ शहर में हिंसक प्रदर्शन किये थे. पुरानी रिपोर्ट्स के अनुसार इन हिंसक प्रदर्शनों के दौरान 30 से ज़्यादा लोगों की मौ त हुई थी और राज्य में 2500 से ज़्यादा लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था. लेकिन ज़ैदी ने दो साल पुराने इस वीडियो को अब ग़लत सं दर्भ के साथ पोस्ट किया है जिसकी वजह से यह वीडियो पाकिस्त...

امة بأن الصور المرعبة والمعلومات الكاذبة التي نشرت في موقع التواصل

مم ا لاشك فيه أن العداء بين الفولاني والبيروم سبق ظهور فيسبوك بفترة طويلة، ولكن الشرطة والجيش في ولاية الهضبة على قناعة تامة بأن الصور المرعبة والمعلومات الكاذبة التي نشرت في موقع التواصل الاجتما عي في 23 و24 يونيو / حزيران كان لها دور مهم في إثارة أعمال الثأر التي وقعت لاحقا. قال لنا تيوبيف تيرنا مات ياس، مسؤول العلاقات العامة في شرطة ولاية الهضبة، "كانت الصو ر، تلك الصور المزعومة التي قيل إن مصدرها هجوم غاشيش هي التي ألهبت غضب الناس. لم تتعرض جوس لهجمات، ولكن بسبب هذه الصور التي رأوها اغلقت الطرق في اليوم التالي وقتل العديد من الناس. أحرقت السيارات وقتل فيه ا العديدون. "لم تكن تلك المرة ا لأولى التي شاهد فيها ماتياس تعليقات نارية م ستفزة في مواقع التواصل تليها أعمال عنف في بلدات وقرى ولاية الهضبة. فهو يقول، "الأخبار الكاذبة التي تنتشر من خلال فبسبوك تقتل الناس." خضع فيسبوك لمراقبة دقيق ة في الولايات المتحدة وأوروبا وآسيا للدور الذي لعبه في نشر "الأخبا ر الكاذبة." ولكن ما الذي عساه أن يتوقع عندما يسمح لأخبار من هذا النوع بالانتشار في من...