Skip to main content

मॉब लिंचिंग की घटनाओं का पीएम मोदी पर कितना असर

नरेंद्र मोदी सरकार में शामिल और एनडीए गठबंधन के राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के नेता उपेंद्र कुशवाहा की मानें तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मॉब पर लिंचिंग की घटनाओं का बहुत असर पड़ता है और ऐसी घटनाएं उनके मन के विपरीत हैं.
मानव संसाधन विकास राज्य उपेंद्र कुशवाहा ने ये भी बताया कि मोदी सरकार के रहते एससी-एसटी एक्ट में किसी तरह का बदलाव नहीं होगा. इस बातचीत में उन्होंने ये भी माना कि सेंट्रल यूनिवर्सिटी की नियुक्तियों में आरक्षण के प्रावधानों का उल्लंघन हो रहा था, जिसके चलते नियुक्तियों पर रोक लगा दी गई है. 

उनसे पूरी बातचीत, यहां पढ़ें. एक्ट में जिस वक्त बदलाव हुआ था, देश भर में लोग आंदोलित हो गए थे, उस वक्त भी सरकार तुरंत एक्शन लेकर कोर्ट गई थी और रिव्यू पेटीशन दाख़िल किया. सरकार का मन मिजाज बन चुका है कि अगर कोर्ट से हल नहीं मिलता है तो सरकार संसद में अध्यादेश लाकर एससी-एसटी लोगों का नुकसान नहीं होने देगी. हम लोगों को भरोसा दिलाते हैं कि सुप्रीम कोर्ट के एससी-एसटी एक्ट में बदलाव से लोगों के हितों का कोई नुकसान नहीं होगा और हम ऐसा नहीं होने देंगे.

एनडीए सरकार पर सबसे बड़ा आरोप यही लगता है रहा है कि वह स्कूलों और विश्वविद्यालयों के पाठ्यक्रमों में बदलाव कर रही है, हिंदुत्व की विचारधारा थोपने की कोशिश हो रही है.

जी हां, ऐसा हो रहा था. इलाहाबाद हाईकोर्ट के एक फ़ैसले के चलते यूजीसी ने अपने पुराने नियमों में बदलाव किया था, जिसके चलते सभी सेंट्रल यूनिवर्सिटी के आवेदनों में आरक्षण प्रभावित हो रहा था.
लेकिन पार्लियामेंट सेशन से एक दिन पहले हमलोगों ने प्रधानमंत्री के सामने इस मुद्दे को उठाया. दूसरे लोग भी शामिल थे और उसके दो-तीन दिन के अंदर ही मंत्रालय ने यूजीसी को निर्देश दिया और यूजीसी ने सर्कुलर जारी करके सभी नियुक्तियों पर रोक लगा दी है. जहां-जहां आरक्षण के प्रावधानों का उल्लंघन हो रहा था, सब जगह रोक लगा दी गई है. संविधान के मुताबिक एससी-एसटी और ओबीसी वर्ग को आरक्षण मिलेगा.
आप जिस सरकार में मंत्री हैं, उसमें आपके एक सहयोगी मॉब लिंचिंग के अभियुक्तों को माला पहना रहे हैं, एक सहयोगी संविधान को बदलने के बात कर रहे हैं और लगातार देश के अलग-अलग हिस्सों से दलितों के उत्पीड़न की ख़बरें भी आ रही हैं, इन सब पर आपकी प्रतिक्रिया.
मैं मानता हूं कि इस तरह की घटनाएं हुई हैं, हालांकि जितनी ख़बरें आ रही हैं, वो सब सच हों ये सही नहीं है. जहां तक कुछ मंत्रियों के बयान देने की बात हो या फिर उनके एक्शन की बात हो तो, प्रधानमंत्री जी अंदर तक प्रभावित होते हैं, उनके मन के विपरीत ये बात है.
उनकी इच्छा होती है कि लोग विकास की बात करें, डेवलपमेंट के नाम पर राजनीति करें. इसके बावजूद कुछ लोग बोलते हैं, कुछ लोगों के सेंटिमेंट को उभार कर राजनीति करने की कोशिश की जा रही हो तो ये नहीं होनी चाहिए. ये ग़लत है.
आप ये कह रहे हैं कि इन घटनाओं का मोदी जी पर असर होता है, लेकिन ऐसी घटनाओं पर मोदी जी कोई ट्वीट नहीं करते, देश दुनिया की दूसरी घटनाओं पर वे ट्वीट करते रहते हैं. ये दोनों बातें विरोधाभासी हैं.
देखिए गृहमंत्री जी की ओर से कई बार कहा गया है. राज्यों को निर्देश भेजा गया है, क़ानून और प्रशासन की ज़िम्मेदारी राज्य सरकार की होती है. जहां भी ऐसी गड़बड़ी हो रही है वहां देखने की ज़िम्मेदारी राज्य प्रशासन की होती है. कड़ा एक्शन होना चाहिए.
प्रधानमंत्री जी भी तथाकथित गोरक्षकों की बात कर चुके हैं. उन्होंने आपत्ति जताते हुए कहा था कि ऐसा नहीं चल सकता है. क़ानून कोई अपने हाथ में नहीं ले सकता, ऐसा बयान वे दे चुके हैं.

Comments

Popular posts from this blog

20 साल के युवाओं जैसा है 33 साल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो का शरीर, युवेंटस की मेडिकल रिपोर्ट में खुलासा

निस.   पुर्तगाल के सुपरस्टार फु टबॉलर क्रिस्टि यानो रोनाल्डो हाल ही में स्पैनिश क्लब रियाल मैड्रिड छोड़कर इटली के युवेंटस में शामिल हुए हैं। यहां क्लब ने उनकी मेडिकल रिपोर्ट जारी की। इसमें सामने आया है कि 33 साल के रोनाल्डो की शारीरिक क्षमता अब भी 20 साल के युवाओं जैसी है। वे शरीर पर अपने से 13 साल छोटे किसी व्यक्ति जितना दबाव झेल सकते हैं। रिपोर्ट के नतीजे रोनाल्डो के बॉडी फैट, उनकी मांसपेशियों के वजन और उनकी गति के मापदंड के आधार पर निकाले गए हैं। युवेंटस ने रोनाल्डो से 220 मिलियन यूरो में करार किया है।  रिपोर्ट के मुताबिक, रोनाल्डो के शरीर में बॉडी फैट मात्र 7% है, जो कि आम प्रोफेशनल खिलाड़ी के मुकाबले 3% कम है। साथ ही उनकी मांसपेशियों का वज न 50% है, जो आम प्रोफेशनल्स से 4% अधिक है। विश्व कप के दूसरे सबसे तेज फुटबॉलरः पिछले महीने फीफा विश्व कप में रोनाल्डो के भागने की गति करीब 33.98 किलोमीटर प्रतिघंटा दर्ज की गई थी। इस साल विश्व कप में स्पीड के मामले में उनसे आगे 19 साल के एम्बाप्पे ही थे। विश्व कप के कई जानकारों ने कहा था कि रूस में खेला जाने वाल...

कश्मीर के नाम पर पाकिस्तान में वायरल फ़र्ज़ी ख़बरों का सच: फ़ैक्ट चेक

पाकिस्तान के केंद् रीय मंत्री अली हैदर ज़ैदी ने सोशल मीडिया पर पुलिस ला ठीचार्ज का एक वीडियो इस दावे के साथ शेयर किया है कि ये वीडियो भारत प्रशासित कश्मीर का है. अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ज़ैदी ने यह वीडियो पोस्ट किया है जिसे अब तक दो लाख से ज़्यादा बार देखा जा चुका है. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा है, "दुनिया देखे कि नरेंद्र मोदी सरकार कश्मीर में क्या करवा रही है. अमरीकी राष्ट्रपति ट्रंप को भारत पर व्यापारिक प्रतिबंध लगाने चाहिए, इससे पहले कि ज़्यादा देर हो जाए." वीडियो उस समय का है जब 'डेरा सच्चा सौदा ' के प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम को रेप के एक मामले में दोषी क़रार दिया गया था और उनके स मर्थकों ने पंचकुला के स्पेशल सीबीआई कोर्ट के फ़ैसले के ख़िलाफ़ शहर में हिंसक प्रदर्शन किये थे. पुरानी रिपोर्ट्स के अनुसार इन हिंसक प्रदर्शनों के दौरान 30 से ज़्यादा लोगों की मौ त हुई थी और राज्य में 2500 से ज़्यादा लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था. लेकिन ज़ैदी ने दो साल पुराने इस वीडियो को अब ग़लत सं दर्भ के साथ पोस्ट किया है जिसकी वजह से यह वीडियो पाकिस्त...

امة بأن الصور المرعبة والمعلومات الكاذبة التي نشرت في موقع التواصل

مم ا لاشك فيه أن العداء بين الفولاني والبيروم سبق ظهور فيسبوك بفترة طويلة، ولكن الشرطة والجيش في ولاية الهضبة على قناعة تامة بأن الصور المرعبة والمعلومات الكاذبة التي نشرت في موقع التواصل الاجتما عي في 23 و24 يونيو / حزيران كان لها دور مهم في إثارة أعمال الثأر التي وقعت لاحقا. قال لنا تيوبيف تيرنا مات ياس، مسؤول العلاقات العامة في شرطة ولاية الهضبة، "كانت الصو ر، تلك الصور المزعومة التي قيل إن مصدرها هجوم غاشيش هي التي ألهبت غضب الناس. لم تتعرض جوس لهجمات، ولكن بسبب هذه الصور التي رأوها اغلقت الطرق في اليوم التالي وقتل العديد من الناس. أحرقت السيارات وقتل فيه ا العديدون. "لم تكن تلك المرة ا لأولى التي شاهد فيها ماتياس تعليقات نارية م ستفزة في مواقع التواصل تليها أعمال عنف في بلدات وقرى ولاية الهضبة. فهو يقول، "الأخبار الكاذبة التي تنتشر من خلال فبسبوك تقتل الناس." خضع فيسبوك لمراقبة دقيق ة في الولايات المتحدة وأوروبا وآسيا للدور الذي لعبه في نشر "الأخبا ر الكاذبة." ولكن ما الذي عساه أن يتوقع عندما يسمح لأخبار من هذا النوع بالانتشار في من...